नश्याम प्रेम मंडल रजिस्टर्ड की ओर से राणा प्रताप बाग में 22वां विशाल श्री खाटू श्याम जी का कीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने दर्शन लाभ उठाया एवं भजनों का रसपान किया। तथा तकरीबन 6000 लोगों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। दरबार की साज सज्जा देखने लायक थी। यह कीर्तन राणा प्रताप बाग में पार्क में किया गया इस पार्क का नाम ही अब श्याम वाटिका कर दिया गया है। संस्था में सभी सदस्यों को श्याम सेवक माना जाता है। जिसमें संजय कनोजिया, जगमोहन गुप्ता, इंदर गुप्ता, नरेंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुनील पुरी, राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता,
सभी सदस्य गणों की बड़ी मेहनत से कार्यक्रम पूर्ण सफल रहा। इस अवसर पर राजनीतिक, धार्मिक , सामाजिक व व्यापारी नेताओं ने दर्शन किए संस्था की ओर से विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, केंद्रीय मंत्री रविंद्र राज, विधायक अशोक गोयल, निगम पार्षद रेणु गुप्ता, फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन पंजीकृत के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष राकेश यादव को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नरेंद्र गुप्ता व सुनील पुरी ने बताया कि लगभग 22 वर्ष से इसी प्रकार श्री खाटू श्याम जी का कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें काफी संख्या में भक्त जन आते हैं।
Related posts
-
भारत के खुदरा व्यापार पर कब्ज़े की साज़िश के खिलाफ 16 मई को कैट का राष्ट्रीय संगोष्ठी — देशभर के 100 से अधिक व्यापारिक नेता लेंगे भाग
भारत के लगभग ₹140 लाख करोड़ सालाना के जीवंत खुदरा व्यापार पर कब्ज़ा जमाने की कोशिश... -
मोहित चौहान ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष विकास भाटिया को दी बधाई, पीएम मोदी और दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की सराहना
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और समाजसेवी मोहित चौहान ने रानीबाग मंडल के... -
व्यापारियों ने तिरंगा मार्च निकालकर पाकिस्तान के खिलाफ किया प्रदर्शन
पाकिस्तान आतंकवादी देश घोषित हो – पम्मा व राकेश यादव भारत द्वारा पाकिस्तान में चल रहे...