आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है, भारत में पत्रकार को देश का चौथा स्तंभ माना जाता है। पत्रकार सरकार और उसकी जनता के बीच समन्वय पैदा कर उनके बीच की दूरी कम करते है। जनता को सरकार से क्या शिकायतें वो उन तक पहुचानें का सबसे अच्छा माध्यम पत्रकार ही है। लेकिन ना जानें क्यों देश के कुछ अवांछित तत्व पत्रकारों को खत्म करने में लगे है। आय दिन किसी ना किसी पत्रकार को मौत की नींद सुलाया जा रहा है। हाल ही में बेंगलुरु प्रसिद्ध पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर…
Read MoreCategory: संपादकीय
छठ विशेष: हर समस्या का निवारण करते हैं सूर्यदेव
वेदों के अनुसार सूर्यदेव प्रत्येक समस्या के निवारण में सबसे अधिक सहायक हैं। किसी को अगर कोई परेशानी होती है तो उसे दूर करने के लिए ज्योतिष भी सूर्य भगवान की पूजा अथवा प्रात: काल में सूर्य को जल देने को सर्वाधिक उत्तम बताते हैं। इसके बहुत से वैज्ञानिक कारण भी हैं लेकिन वेदों के अनुसार माना जाता है कि सूर्यदेव के छह पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। माना जाता है कि सूर्यदेव की पूजा के साथ ही ये सभी देव भी स्वयं प्रसन्न हो जाते हैं, जिसके चलते मनुष्य…
Read Moreगुजरात चुनाव: क्या बीजेपी की ‘बी टीम’ बन गई है आम अादमी पार्टी?
गुजरात में पाटीदार नेता और अल्पेश ठाकोर से मिले झटकों से बीजेपी के लिए स्थिति थोड़ी असहज हो गई है। ऐसे में राज्य में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने एक नई रणनीति बनाई है। बीजेपी की बड़ी विरोधी रही आम आदमी पार्टी भी इस ‘पिक्चर’ में अहम रोल निभा सकती है। गुजरात में दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बीजेपी लगातार पांचवीं बार राज्य में अपनी जीत दर्ज करने की कोशिश में है। 15 साल में यह पहला चुनाव है, जब बीजेपी बगैर नरेंद्र मोदी के मैदान…
Read Moreदीवाली से पहले घर की सफाई करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
नई दिल्ली। दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसके आगमन से पहले ही पूरे घर की अच्छी तरह से सफाई करके उसे आईने की तरह चमका दिया जाता है। जिस तरह आप दीवाली का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं, उसी तरह से साफ-सफाई करने में भी पूरी तरह से जुट जाना चाहिए। परंतु बहुत से लोग दीवाली की सफाई के नाम से ही परेशान होने लगते हैं। यदि आप चाहें तो कुछ टिप्स अपना कर आसानी से दीवाली के लिए घर को साफ कर सकती हैं। रिटायर करें…
Read Moreमुस्लिम राष्ट्रीय मंच और तीन तलाक
फरवरी-मार्च 2017 में हुए विधानसभा चुनावों के पहले मुस्लिम राष्ट्रीय मंच नाम की एक संस्था ने उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में तीन तलाक़ पर मुस्लिम महिलाओं से संपर्क का बड़ा कार्यक्रम चलाया था। ये अभियान सहारनपुर के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों और हरिद्वार में भी चलाया गया। ध्यातव्य है कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच, भारतीय जनता पार्टी के पैतृक संगठन, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ से जुड़ा है जिसकी शुरुआत, संस्था की वेबसाइट के अनुसार, दिसंबर 24, 2002 को राष्ट्रवादी मुसलमानों और आरएसएस के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ की थी।…
Read Moreगोबर, चारा, मिट्टी और दिमाग
कभी कल्पना भी नहीं की थी कि गोबर इतना लाभदायक साबित होता है। बचपन में जब पढ़ते थे तो शिक्षक किसी छात्र पर नाराज होने पर उसे लताडते हुए कहते थे कि तुम्हारे दिमाग में गोबर भरा हुआ है। तब गोबर गणेश जैसे मुहावरे सुनने को मिलते थे। उस समय गोबर की उपयोगिता कंडे बनाने या खाद के रूप में उसका इस्तेमाल करने तक ही सीमित थी। बाद में टैक्नोलॉजी के विकास के साथ गोबर गैस बना कर उसका इस्तेमाल खाना पकाने के लिए किया जाने लगा। मगर अब तो…
Read Moreभाजपा के बेमिसाल 37 साल
चैरेवेती-चैरेवेती की मधुर मंत्रमुग्धता के साथ-साथ मां भारती को वैभव के परम् षिखर ले जाने की मनोरथ से 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अध्यक्षता में हुई। पार्टी अपने मूल दर्षन एकात्म मानववाद के प्रतिफलन राष्ट्रवाद और राष्ट्रीय एकात्मता, लोकतंत्र, सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण, जिससे शोषणमुक्त एवं समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके। सकारात्मक पंथ-निरपेक्षता अर्थात् सर्वधर्मसमभाव और मूल्यों पर आधारित राजनीति के प्रति प्रतिबद्ध हैं। आर्थिक और राजनैतिक विकेन्दीकरण में पार्टी विष्वास करती हैं। जो आज भी सर्वस्पर्षी, हितैषी…
Read Moreअसाधारण चुनाव के असाधारण नतीजे
आरके जायसवाल- हमारा अतीत हमारे वर्तमान पर हावी होकर हमारे भविष्य पर प्रश्न चिह्न लगा देता है, एक कटु सत्य। सबका साथ, सबका विकास क्या संभव हो पाएगा जब यूपी में होगा योगी का राज? यूपी चुनावों के चौंकाने वाले नतीजों से देश के कथित सेकुलर नेता और मीडिया उबर भी नहीं पायी थी कि मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा से सभी राजनैतिक पंडितों को जोर का झटका उतने ही जोर से लगा। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के चयन को लेकर बीजेपी पर लगातार चौतरफे हमले हो रहे हैं।…
Read Moreखिलाना तो कांग्रेसियों से सीखे!
आरके जायसवाल राजधानी दिल्ली में सर्दी के मौसम में नए साल की शुरुआत के साथ हर साल कुछ चीजें तय हो जाती हैं। जैसे जबरदस्त ठंड पड़ेगी, घना कोहरा छाने के कारण हवाई उड़ानें व ट्रेनें रद्द होगी और तमाम पत्रकार दो जाट नेताओं के घर दोपहर की धूप सेंकते हुए बढिया खाने का मजा लेंगे। हर साल दिल्ली के पूर्व सांसद व कांग्रेसी नेता सज्जन कुमार व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा मकर संक्रांति के आसपास अपने पत्रकार मित्रों को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित करते हैं।…
Read Moreआस्था पर आघात और भारत की अस्मिता
सुरेश हिन्दुस्थानी वर्तमान में भारत देश में जिस प्रकार से आस्था के विषय को लेकर राजनीति की जा रही है, उससे देश में असांमजस्य का भाव पैदा हो रहा है। इस भाव के कारण कई प्रकार की विसंगति निर्मित हो रही हैं। देश में जितने भी धर्म या संप्रदाय हैं, उनकी मान्यताओं का सम्मान किया जाना संवैधानिक अधिकार भी है और हिन्दुस्थान की मान्यताओं का सांस्कृतिक परिवेश भी। संवैधानिक अधिकारों के तहत हर किसी को अपना वक्तव्य प्रसारित करने का अधिकार है, लेकिन इन अधिकारों में अगर किसी भी व्यक्ति…
Read More