नई दिल्ली। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने गुरुवार को आदर्श गांव योजना के तहत गोद लिए सभापुर-चैहाणपट्टी गांव का औचक दौरा किया। सांसद ने गांव के भूमिया माता के मंदिर में जाकर माथा टेका और वहीं वैठ गए। पूरा गांव वहीं एकत्रित हो गया। मंदिर में बैठकर ही उन्होंने गांव के लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने सांसद के समक्ष पेय जल के कनेक्शन, सफाई और प्राथमिक विद्यालय की कमी का मुद्दा उठाया। इसके बाद भाजपा संासद ने कहा कि वह गांव की समस्याओं का असली रूप देखना चाहते थे। इसलिए अधिकारियों के साथ नहीं आए। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उनके जल्द निवारण का भरोसा दिया। साथ ही कहा कि गांव के विकास के लिए एक-एक कर कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपनी समस्याओं को सामने लाने का अनुरोध किया। इस मौके पर सुनील राठी, आनंद दीक्षित, अभिनव मिश्रा, ओमपाल तोमर, कर्ण सिंह तोमर, मास्टर हरबीर सिंह, विपिन राम सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।