लखनऊ। करीब महीने भर फरार रहने के बाद उत्तर प्रदेश के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को अंततः आज लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गायत्री सामूहिक बलात्कार के एक मामले में आरोपी हैं। उनके अलावा मामले के छह अन्य आरोपियों को पहले ही पकड़ा जा चुका है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने पुष्टि की, ‘प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है।’
गायत्री प्रसाद प्रजापति गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
