- जनमत की पुकार ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सरकार द्वारा हुक्काबारों के संचालन पर प्रतिबंध के बावजूद आज भी राजधानी के कई ईलाकों में चोरी छिपे ऐसे अवैध हुक्का पार्लर संचालित किये जा रहे हैं। इन हुक्काबारों में आने से युवाओं खासकर नाबालिग छात्र—छात्राओं की जिंदगी तबाह हो रही है। छात्र व युवा पढ़ाई व कैरियर पर ध्यान देने के बदले इन हुक्काबारों में अपना समय बयतीत कर अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। दैनिक जनमत की पुकार को एक विश्वस्त सूत्र से रानीबाग—पीतमपुरा इलाके में एक अवैध हुक्काबार संचालित होने की खबर प्राप्त हुई है।
एलएससी मार्केट, सैनिक विहार (पितमपुरा) में संचालित हो रहे इस हुक्काबार की तस्वीर भी जनमत की पुकार के पास उपलब्ध है।
पिछले दिनों दिल्ली के उपराज्यपाल, दिल्ली सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन की चेतावनी के बावजूद सत्येन्द्र जैन के ही विधानसभा क्षेत्र में एक हुक्का बार चलने की खबर मिलना दिल्ली सरकार के मंुह में तमाचा की तरह है। सूत्रों से पता चला है कि इस बार का संचालन स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम के अधिकारियों के मिलीभगत से किया जा रहा है। रिश्वत व अवैध कमाई के लोभ में न ही पुलिस, न ही दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, और न ही नगर निगम के कर्मचारी इस अवैध हुक्क ा बार पर छापेमारी व कार्रवाई कर रहे हैं। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पितमपुरा इलाके में चल रहे हुक्का बार में रोज दर्जनों युवा अपने पैसे एवं भविष्य को खराब करते हुए अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं।