मुंबई। बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।सलमान खान और दीपिका पादुकोण अभी तक सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर नहीं आए हैं। सलमान और दीपिका दोनों बेहतरीन सितारे हैं। दोनों की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर धमाकेदार लगेगी लेकिन इनके बीच कुछ ऐसा तो जरूर है, जो इनकी जोड़ी बनने ही नहीं देता। एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि पूरे सात बार यह जोड़ी बनकर टूटी है। चर्चा है कि राजकुमार संतोषी की अगली फिल्म में सलमान खान के साथ दीपिका की जोड़ी बन सकती है। पहले इस फिल्म से कैटरीना कैफ का नाम भी जोड़ा जा रहा था। जब दीपिका से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सीधे मजाक में टाल दिया। दीपिका ने कहा, वाह यह तो ऐसी खबर है जो मुझे भी नहीं पता। अभी हाल ही में कबीर खान की फिल्म के लिए भी सलमान के अपोजिट दीपिका को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी।
सलमान के साथ पहली बार काम करेंगी दीपिका
