शकूरपर में भाजपाईयों द्वारा शिलान्यास स्थल पर हंगामा
नई दिल्ली। अपने विकास कार्यों के बल पर क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाले आम आदमी पार्टी विधायक जितेन्द्र सिंह तोमर ने बुधवार को लोगों के भारी विरोध के बीच एक लाईबे्ररी का शिलान्यास किया। आई—ब्लॉक सूर्य मंदिर पार्क में बनने वाले लाईबे्ररी के शिलान्यास से पहले विधायक तोमर को स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध इतना प्रबल था कि उन्होंने शिलान्यास का पत्थर, होर्डिंग पहले ही तोड़ दिये। साथ ही हंगामा करने वालों ने मंच को भी नहीं छोड़ा और कुर्सियां तक तोड़ डाली। सबसे बढ़कर इस विरोध प्रदर्शन में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ
स्थानीय भाजपा निगम पार्षद किशन बैमाड़ को भी हंगामा करते हुए देखा गया।
इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जहां जितेन्द्र सिंह तोमर ने इसे भाजपाईयों द्वारा विकास कार्यों में अड़ंगा लगाना बताया। वहीं भाजपा की ओर से विधायक पर लाईबेरी को पूर्व निर्धारित जगह से अलग बनाने का आरोप लगाया गया।
श्री तोमर ने आगे बताया कि लोकतंत्र में विरोध जायज है, लेकिन शिक्षा जैेसे मसले पर किसी तरह का विरोध किया जाये यह समझ से पड़े हैै। भाजपाईयों ने ऐसा करके अपना असली चेहरा सामने ला दिया है कि हुए छात्रा विरोधी हैं। और वे नहीं चाहते कि शकूरपूर वार्ड के लोग शिक्षित होकर अपने जीवन में तरक्की करेंं। लेकिन जनता सब समझती है और वह इसका बदला भाजपा से जरूर लेगी। आने वाले निगम चुनाव में शकूरपुर वार्ड की जनता भाजपा उम्मीदवार को वोट नहीं देकर जता देगी कि वे विकास का विरोध करने वाले के साथ नहीं है।