नई दिल्ली: शालीमार बाग के ब्लॉक बीके-1 स्थित भोले शंकर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। सात दिवसीय इस आयोजन के चौथे दिन कथा व्यास यमुना शरण ने श्रद्धालुओं को भगवान विष्णु के वामन अवतार की कथा सुनाई। इसके तहत उन्होंने बताया कि जब भी किसी अहंकारी और दुराचारी का जन्म पृथ्वी पर होता है तब उसके विनाश के लिए भगवान अवतरित होते हैं। राजा बलि के अभिभान को चूर करने के लिए भी भगवान ने वामन अवतार लिया और उनसे तीन पग भूमि मांगी। राजा यह सुनकर मुस्काराए और बोले ब्राह्मण केवल तीन पग ही क्यों, आप कुछ और मांग लो लेकिन भगवान वामन ने कहा कि उन्हें सिर्फ तीन पग भूमि ही चाहिए। उन्होंने दो पग में राजा का पूरा साम्राज्य नाप लिया और तीसरे पग में अन्य भूमि की मांग की। तब राजा बलि समझ गए और वे हाथ जोड़कर भगवान की स्तुति करने लगे। इस रोचक कथा को सुनकर सभी श्रद्धालु भावविभोर हो गए। इस मौके पर स्थानीय निवासियों में सत्यपाल शर्मा, रोहताश, संजीव कुमार, विनोद गुप्ता, अनिल ¨सघल व कई अन्य लोग मौजूद थे।
शालीमार बाग में श्रद्धालुओं ने सुनी भगवान वामन की कथा
