ज्योति नगर इलाके में 28 वर्षीय डेंटिस्ट डॉ.गौरव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस जांच में यह तथ्य सामने आया है कि गौरव ने कई लोगों से ब्याज पर कर्ज लिया हुआ था। यह कर्ज 55 लाख रुपये तक पहुंच गया था। कर्ज देने वाले लोग उस पर दबाव बना रहे थे। इससे वह काफी परेशान हो गया था। हालांकि पुलिस भी शुरुआती छानबीन में यही मान रही है कि उसने कर्ज की वजह से आत्महत्या की है। गौरव परिजनों के साथ अशोक नगर की गली नंबर तीन में रहता था। परिवार में पिता रणवीर, पत्नी, चार माह की बेटी व अन्य सदस्य हैं। वह भजनपुरा में डेंटल क्लीनिक चलाता था। बुधवार रात करीब 9 बजे गौरव कुछ जहरीला पदार्थ खाकर घर पहुंचा। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। इससे परिजन उसे जीटीबी अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
कर्ज तले दबे डें¨टस्ट ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की
