नई दिल्ली। आगामी नगर निगम चुनाव में शकूर बस्ती विधानसभा के वार्ड नंबर 66 रानी बाग के वोटर किस पोलिंग स्टेशन पर मतदान करेंगे इसे लेकर असमंजस का माहौल बना हुआ है। ऐसे में उन्हें डर लग रहा है कि कहीं चुनाव के दिन वह अपना बूथ ढूंढने में ही न बिता दें और वोट न दें पाएं। इस बाबत आरटीआई से जो जानकारी मिली है वह काफी उलझाने वाली है। ऋषि नगर में पहले आठ पोलिंग बूथ होते थे। इसे बढ़ा कर अब 14 कर दिया गया है। परेशानी यह है कि इन पोलिंग बूथों पर किन मकान संख्या के लोग वोट डालेंगे यह काफी उलझा हुआ है। पहले एक तरफ की कुछ गलियों का पोलिंग बूथ एक बनाया जाता था, जिसे समझना आसान होता था, मगर इस बार एक गली के एक मकान का बूथ कोई और तो दूसरे का दूसरा बना दिया है। वह भी इस तरह से उलझा है कि लोगों को इसे समझने में काफी परेशानी हो रही है। वहीं आयोग से उन्हें इस बाबत कोई जानकारी नहीं मिल पा रही।
चुनाव के दिन पोलिंग बूथ ढूंढते न रह जाएं रानी बाग के वोटर
